Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

कांग्रेस व्यापार मंडल में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस व्यापार मंडल में दो नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने बबली सिंह को व्यापार मंडल लाइनपार का अध्यक्ष तथा राहुल अग्रवाल को महानगर अध्यक्ष व्यापार मंडल गाजियाबाद नियुक्त किया। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों को कांग्रेस पटका पहनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई।

वीर सिंह जाटव ने नव नियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए व्यापार मंडल की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार जनता के बीच रहना चाहिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष सूर्यकांत, शमसुद्दीन सैफी, स्माइल खान, अशोक कंसल, मोहम्मद कासिम, कुलदीप मोनू, विनोद कुमार, परवेज खान, अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव एडवोकेट चंद्रपाल, आशीष प्रेमी, रवि शंकर सूर्या, महासचिव लक्ष्मी वर्मा, सरस्वती अग्रवाल, हरिराम भारद्वाज और हर्ष सूर्या मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।