Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

उद्योगों की बिजली काटने के मुद्दे पर उद्यमियों ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद के लोहा मंडी और बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों की बिजली काटे जाने के मामले को लेकर औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। प्रतिनिधियों ने बताया कि पिछले दिनों रविवार को कुछ कारखानों की बिजली केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के आधार पर काट दी गई थी, जिससे उद्योगों के संचालन पर असर पड़ा।

इससे पहले उद्यमियों ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी से मिलकर समस्या रखी थी, लेकिन वहां भी केंद्रीय बोर्ड के आदेशों का हवाला दिया गया। इसके बाद सांसद अतुल गर्ग को भी पूरे मामले से अवगत कराया गया। सांसद की पहल पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ चर्चा की।

बैठक में जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को फोन पर निर्देश दिए कि बिजली काटने से पहले दोबारा जांच की जाए और उद्यमियों के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।

बैठक में गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार जैन, महामंत्री अंबरीश जैन, मंत्री कपिल जैन, एआईएमओ अध्यक्ष उपेंद्र गोयल, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा तथा प्रदूषण विभाग के चेयरमैन अनिल तनेजा सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे।