Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

“बीट द हीट–सेव बर्ड्स” गतिविधि में बच्चों ने दिया पक्षियों को बचाने का संदेश

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित कृष्णा गार्डन एनडीआरएफ कैंटीन परिसर में संचालित याया किड्स प्ले स्कूल एवं याया इंस्टीट्यूट में ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले “बीट द हीट–सेव बर्ड्स” गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने पक्षियों के लिए मिट्टी के सुंदर पानी के बर्तन सजाकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखने का संदेश दिया। बच्चों ने उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लेते हुए यह संकल्प लिया कि वे अपने घरों की छत, बालकनी और आसपास प्रतिदिन पक्षियों के लिए पानी रखेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा “हनुमान” रहे। उन्होंने कहा कि जीव-जंतुओं के प्रति संवेदना और कल्याण का भाव रखना मानवता का सर्वोत्तम उदाहरण है। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता बचाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया। शिक्षिकाएं अंतिमा चौधरी, आकांक्षा (शालू) और राखी सक्सेना ने बच्चों को गतिविधि के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम डायरेक्टर डॉ. अल्पना शर्मा और प्रिंसिपल शिल्पा शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अंत में बच्चों को सुरक्षित एवं आनंदमय ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुभकामनाएं दी गईं।