Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

नीट पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद में नीट परीक्षा पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाओं के विरोध में जिला युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को पुराना बस अड्डा चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व उत्तर प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस इमरान मलिक और जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस आसिफ सैफी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इमरान मलिक ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लाखों छात्र-छात्राएं कड़ी मेहनत से अपने भविष्य के सपने देखते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार और शिक्षा माफियाओं के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

आसिफ सैफी ने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं बल्कि देश के युवाओं के विश्वास और भविष्य का प्रश्न है। सरकार सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था देने में पूरी तरह विफल रही है।

युवा कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने की मांग की। प्रदर्शन में साहिल, समीर खान, राज चौहान, शजीन मलिक, अबरार, इस्माइल कुरैशी और नीतिन कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।