Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

ईंधन संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की पहल

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

बाइक से कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार मॉंदड़

यूपी – गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ईंधन संरक्षण संबंधी आह्वान से प्रेरित होकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ शुक्रवार को सरकारी वाहन के बजाय बाइक से कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने आमजन को ईंधन बचत एवं संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग का संदेश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत को नियंत्रित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि जहां तक संभव हो सार्वजनिक परिवहन, कार शेयरिंग, साइकिल अथवा दोपहिया वाहनों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण और यातायात दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद डीएम ने कर्मचारियों के साथ ईंधन संरक्षण पर चर्चा की और अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने तथा यात्रा योजनाओं के समन्वय पर जोर दिया। महात्मा गांधी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने जनपदवासियों से बेवजह यात्रा से बचने और ईंधन का कम से कम उपयोग करने की अपील की।

इसके बाद जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कैंटीन की स्वच्छता व्यवस्था जांची गई तथा भोजन की गुणवत्ता भी परखी गई। डीएम ने कैंटीन संचालकों को स्वच्छता एवं शुद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।