यूपी – गाजियाबाद। शिवपुरम स्थित साई लीला दा स्कूल, इंद्रगढ़ी गोविंदपुरम सी ब्लॉक में गुरुवार को मेडिकल कैंप एवं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर फुल बॉडी चेकअप और रक्तदान का लाभ लिया। आयोजन के दौरान लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी देखने को मिली।
कैंप के सफल संचालन में स्कूल की प्रिंसिपल अलका बग्गा, प्रबंधक राजीव कुमार बग्गा, विपुल बग्गा, करण उतरकर, कनिष्का बग्गा तथा शिक्षिकाओं कीर्ति, ममता, चांदनी, अंजू, भगवती, प्राची, प्रति, रजनी, अपर्णा और गीता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मेडिकल कैंप में यशोदा हॉस्पिटल, गाजियाबाद ब्लड सेंटर और रेखा डेंटल की टीम का विशेष सहयोग रहा। डॉक्टर हिमांशु, डॉक्टर सार्थक केशरवानी, डॉक्टर अजय कामत, डॉक्टर प्रीति, डॉक्टर ममता, सहायक अमित पाल और संजीव कुमार ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
कैंप के समापन पर स्कूल परिवार की ओर से सभी डॉक्टरों और सहयोगियों को सम्मान प्रतीक एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रशासन और स्टाफ की सराहना करते हुए ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी आयोजनों के लिए धन्यवाद दिया।






