Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कला वर्ग में मौली कंवल गुप्ता ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। विज्ञान वर्ग में रितिका ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि वाणिज्य वर्ग में अर्णव त्यागी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता दर्ज की।

इसके अलावा शताक्षी मालवीय ने 96.2 प्रतिशत, जिया जैन ने 94.4 प्रतिशत, पलक ने 93 प्रतिशत, वैष्णवी ने 92.4 प्रतिशत, उत्कर्ष गोयल ने 91.4 प्रतिशत, दीक्षा भारद्वाज ने 91 प्रतिशत तथा नमामी पटेल ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

विद्यालय की निर्देशिका विभा रावत ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह आत्मविश्वास, समर्पण और निरंतर प्रयास का प्रतीक भी है।

प्रिंसिपल रत्ना त्यागी ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के नैतिक, बौद्धिक और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ व्यक्तित्व विकास, खेलकूद और अन्य गतिविधियों को भी बराबर महत्व दिया जाता है, जिससे विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।