Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

लीलावती इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट, भूमिका ने 92.2% अंक हासिल किए

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा सत्र 2025-26 में लीलावती इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहद शानदार रहा, जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम उत्कृष्ट अंकों के रूप में सामने आया।

विद्यालय की छात्रा भूमिका ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हृषिता कश्यप ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। शुभम दीक्षित और कोमल गुप्ता ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।

विद्यालय के चेयरमैन अमित बग्गा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।