Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

डूंडाहेड़ा एसटीपी पर बनेगा बायो सीएनजी प्लांट, गाजियाबाद नगर निगम की नई पहल

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण और वायु गुणवत्ता सुधार की दिशा में बड़ी पहल करते हुए डूंडाहेड़ा स्थित 70 एमएलडी एसटीपी प्लांट पर बायो सीएनजी प्लांट शुरू करने की घोषणा की है। नगर निगम का दावा है कि एसटीपी से निकलने वाली हानिकारक गैस से बायो सीएनजी बनाने वाला गाजियाबाद देश का पहला नगर निगम बन गया है।

महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की मौजूदगी में नगर निगम मुख्यालय में वीए टेक वाबैग लिमिटेड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद और कंपनी के सीईओ शैलेश कुमार ने समझौते को अंतिम रूप दिया।

महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप वेस्ट बायोगैस से उपयोगी बायो सीएनजी तैयार की जाएगी, जिसका उपयोग नगर निगम के वाहनों में भी होगा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि यह परियोजना पीपीपी मॉडल पर संचालित होगी और इससे निगम को राजस्व भी प्राप्त होगा।

परियोजना के तहत एसटीपी से निकलने वाली मिथेन और हाइड्रोजन सल्फाइड गैस को संग्रहित कर प्रतिदिन लगभग 1700 किलो बायो सीएनजी तैयार की जाएगी। कार्यक्रम में जंग बहादुर यादव, अवनींद्र कुमार, कामाख्या प्रसाद आनंद, डॉ. अनुज, नरेंद्र कुमार चौधरी, डॉ. मिथिलेश, समीर शाह, सुबोध कुमार, अक्षत, गोपाल झा, अनुज त्रिपाठी और कमल मेहता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।