यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कई समाजसेवियों और महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ने की घोषणा की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में कमला वर्मा उर्फ नैंसी वर्मा, मीनाक्षी देवी, सरिता सिंह, सोनी, श्यामवती, पिंकी, उषा वर्मा, चन्द्रप्रकाश वर्मा, रविन्द्र डेढ़ा, मुजाहिद खान और रमेश ठाकुर शामिल रहे। डॉ. रेखा चौधरी ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया और सदस्यता रसीद देकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
कमला वर्मा उर्फ नैंसी वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल परिवार से जुड़ना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि वह एक समाजसेविका के रूप में पार्टी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने डॉ. रेखा चौधरी को बड़ी बहन बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम में सभी नए सदस्यों ने पार्टी को मजबूत करने और उसकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। डॉ. रेखा चौधरी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। उपस्थित लोगों ने जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया।








