Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

मेंटेनेंस चार्ज विवाद पर मुख्य अभियंता जारी करेंगे शुद्धि पत्र

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। बिजली मीटर से कॉमन एरिया मेंटेनेंस (CAM) शुल्क अलग करने के आदेश के बाद हाईराइज सोसायटियों में उत्पन्न समस्याओं को लेकर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) कार्यालय, राजनगर में बैठक आयोजित हुई। फ्लैट ओनर फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल से मुलाकात कर आदेश पर पुनर्विचार की मांग की।

कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि यदि मेंटेनेंस शुल्क बिजली बिल से अलग किया गया तो सोसायटियों में रखरखाव व्यवस्था प्रभावित होगी और कई फ्लैट मालिक शुल्क देने से बचेंगे। फेडरेशन के क्रॉसिंग रिपब्लिक अध्यक्ष तरुण चौहान ने बताया कि नए नियमों के अनुसार बिजली मीटर से केवल बिजली शुल्क ही लिया जा सकता है, लेकिन इससे सोसायटियों के संचालन पर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।

उपाध्यक्ष एमएल वर्मा ने कहा कि फंड की कमी से लिफ्ट, सुरक्षा, सफाई और फायर फाइटिंग जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। सचिव अतुल जैन ने विभाग से ऐसी व्यवस्था बनाने की मांग की जिससे बिजली आपूर्ति और मेंटेनेंस दोनों सुचारु रहें। मोनिका गोयल ने आदेश को स्थगित रखने का अनुरोध किया।

मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल की चिंताओं को गंभीरता से सुनते हुए आदेश पर शुद्धि पत्र जारी करने और भविष्य में किसी भी नीति से पहले फेडरेशन को विश्वास में लेने का आश्वासन दिया।