Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

महाराणा प्रताप स्कूल में वायु गुणवत्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। महाराणा प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल एवं सी.एस. लाल क्वार्टर में विद्यार्थियों के लिए “एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एवं प्रदूषण जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को बढ़ते वायु प्रदूषण, उसके दुष्प्रभावों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि वायु प्रदूषण स्वास्थ्य, पर्यावरण और दैनिक जीवन पर किस प्रकार नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के विभिन्न उपायों की जानकारी भी दी गई। बच्चों को अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू बहल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की है और छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण की शपथ ली तथा स्वच्छ और हरित भविष्य के लिए योगदान देने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन “टेडी प्लेनेट” एवं “हॉर्टिकल्चर फ्लोरीकल्चर सोसाइटी” के सहयोग से किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार, शिक्षकगण और समाजसेवी सदस्य उपस्थित रहे।