यूपी – गाजियाबाद। जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल इंदिरापुरम ने एक बार फिर सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी 100 प्रतिशत रहा। स्कूल के सभी 79 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय और अभिभावकों का गौरव बढ़ाया। विद्यालय का कुल औसत प्राप्तांक 81 प्रतिशत रहा, जबकि 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की।
विद्यालय के टॉपर्स में रुचिर गर्ग ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वेदिका जैन ने 96.4 प्रतिशत तथा किंशुक अग्रवाल ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कार्तिक पल ने 95.2 प्रतिशत, अदिति शर्मा ने 92.4 प्रतिशत, सोहम गायन ने 92.2 प्रतिशत, अदिति मित्रा ने 91.4 प्रतिशत, आर्यन गुप्ता ने 91.2 प्रतिशत, दिव्यांशी उत्तम शर्मा ने 91 प्रतिशत, श्रेष्ठ द्विवेदी ने 91 प्रतिशत, अनुष्का सिंघा ने 91 प्रतिशत, अक्षत चतुर्वेदी ने 90.2 प्रतिशत, केशव शर्मा ने 90.2 प्रतिशत तथा माधव केंद्र ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो सका।








