यूपी – गाजियाबाद। मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किल्होड़ा, नहाली और इस्सापुर में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए पंचायतों में ग्रामीणों की भारी भागीदारी देखने को मिली। पंचायतों में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में पीडीए अभियान को मजबूत समर्थन मिलने का संकेत दिया। मुख्य वक्ता देवव्रत धामा का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों के साथ भव्य स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए देवव्रत धामा ने कहा कि पीडीए केवल राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के सम्मान व अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
देवव्रत धामा ने कहा कि वह पिछले 20 वर्षों से जनता के बीच रहकर संघर्ष कर रहे हैं और मोदीनगर की जनता का सम्मान, सुरक्षा और अधिकार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के साथ अन्याय बढ़ने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम में अहसान प्रधान, मनीष ठेकेदार, मनजीत नेहरा, मोनू गुर्जर भदौला, अभिषेक खन्ना, प्रदीप जाटव, सचिन जाटव, दीपक जाटव डीलना, निर्दोष गुर्जर, राजू गुर्जर, मनीष गुर्जर और कुलदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








