यूपी – गाजियाबाद। की लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने वार्ड-31, वार्ड-34 और वार्ड-27 की गीतांजलि विहार, प्रकाश विहार, सरस्वती विहार, कंचन पार्क, नाईपुरा, रूपनगर और श्याम इंडस्ट्रीज एरिया सहित विभिन्न कॉलोनियों में लगभग 4 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस दौरान कॉलोनीवासियों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
रंजीता धामा ने बताया कि वार्डों में इंटरलॉकिंग टाइल्स और आरसीसी नालियों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास की चाबी जनता के हाथ में होती है और जनता को ऐसे जनप्रतिनिधि चुनने चाहिए जो उनकी समस्याओं को अपनी समस्या समझकर समाधान करें। उन्होंने कहा कि लोनी की जनता ने पहले मनोज धामा और बाद में उन्हें सेवा का अवसर देकर भरोसा जताया है।
उन्होंने ठेकेदारों को निर्देश दिए कि बरसात से पहले सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं ताकि लोगों को परेशानी न हो।
कार्यक्रम में सभासद जगत सिंह गुर्जर, याकीन अली, खूशनूद, इसरार बेग, अशफाक, विनय कुमार, दरोगा जी, श्यामू गुर्जर, चिंटू, गयूर, कर्णे गुर्जर, रवि झा, प्रमोद पंडित, मोहित धामा, राजू, बब्बू, परविन्द्र गुर्जर, शीला देवी, मिथलेश, सविता कुमारी, आयशा और जेबा सहित सैकड़ों कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

