यूपी – गाजियाबाद। के जिला मंत्री अमित गोयल का जन्मदिन वृंदावन स्थित मां ज्वाला धाम श्री कृष्णा आश्रम में श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पहुंचकर अमित गोयल को शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद लाल मिश्रा, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा सहित विभिन्न जिलों से आए जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों ने अमित गोयल को बुके भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कार्यसमिति की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में गाजियाबाद से जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा और जिला मंत्री अमित गोयल ने विशेष रूप से सहभागिता करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया।








