यूपी – गाजियाबाद, 10 मई 2026। महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद कार्यालय पर अनुसूचित जाति विभाग की संगठन सृजन बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप सरोहा, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अनुसूचित विभाग एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डूंगर सिंह मौजूद रहे। गाजियाबाद प्रभारी ऋषि गौतम ने जिला अध्यक्ष अरविंद गौतम और महानगर अध्यक्ष रिंकु माथुर सहित अनुसूचित विभाग की कांग्रेस कमेटी के नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए।
बैठक में पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि अनुसूचित विभाग कांग्रेस संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, संजीव शर्मा, पंकज तेजानिया, सूर्यकांत, पुनीत लव, एडवोकेट चन्द्रपाल, राजन चित्तौड़िया, रवि शंकर सूर्या तथा प्रदेश महासचिव विजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेस नोट के अनुसार कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय एडवोकेट चन्द्रपाल, प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग एवं पूर्व महानगर मीडिया प्रभारी द्वारा किया गया।








