यूपी – गाजियाबाद, 13 मई 2026। बुधवार को घोषित सीबीएससी 12वीं के परीक्षा परिणाम में विजयनगर स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। विद्यालय के 96 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल और अभिभावकों का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय की मेधावी छात्रा किंजल जायसवाल ने विज्ञान वर्ग में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। कॉमर्स वर्ग में रूथ मैसी ने 92 प्रतिशत तथा कुशाग्र सिंह ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान वर्ग में राज गौतम ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित किए। अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में रितिका पांडेय ने 89.8 प्रतिशत, आदित्य वर्मा ने 88.2 प्रतिशत, यशपाल ने 87.8 प्रतिशत, आशी श्रीवास्तव ने 86.8 प्रतिशत, इशिका यादव ने 86.4 प्रतिशत, दिव्यांश प्रजापति ने 86.4 प्रतिशत, अनुराग तिवारी ने 86.2 प्रतिशत, यश तोमर ने 86 प्रतिशत, अदिति शर्मा ने 86 प्रतिशत तथा उपासना सिंह ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विद्यालय परिसर में परिणाम घोषित होने के बाद उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्कूल की प्रिंसिपल अंजू गोड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार सफलता संभव हो सकी है।








