Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

नहरू वर्ल्ड स्कूल ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में लहराया परचम

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। सीबीएसई द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में नहरू वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा विभिन्न संकायों के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता के नए आयाम स्थापित किए।

विद्यालय की छात्रा आराध्या भारद्वाज ने विज्ञान वर्ग में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं कला वर्ग में सिद्धी जैन ने भी 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में गीतिका गुप्ता ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसके अतिरिक्त अंशिका यादव और देविशी मित्तल ने संयुक्त रूप से 99 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए। परीक्षा परिणाम में कुल 82 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 189 विद्यार्थियों ने विशेष योग्यता के साथ सफलता अर्जित की।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है। विद्यालय परिसर में परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद खुशी का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का उत्सव मनाया।