यूपी – गाजियाबाद। के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विज्ञान, वाणिज्य और कला—तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय परिणाम हासिल कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

विद्यालय की छात्रा राधिका त्यागी ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पार्थ श्रीवास्तव और ईशान गर्ग ने 97.25 प्रतिशत अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि शिवम दमानी ने 96.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संकायवार उपलब्धियों में कला संकाय में राधिका त्यागी ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय में पार्थ श्रीवास्तव और ईशान गर्ग ने 97.25 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं वाणिज्य संकाय में सिद्धार्थ शर्मा ने 96.25 प्रतिशत अंक अर्जित कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में ध्वनि अग्रवाल ने अंग्रेज़ी विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मनोविज्ञान में राधिका त्यागी, सृष्टि जैन और आनंदी गिनोत्रा ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। गणित में पार्थ श्रीवास्तव और दार्शिया शर्मा ने पूर्णांक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। पेंटिंग विषय में कार्तिक सिंह, अनन्या अग्रवाल, दिव्यांशी सिंह, शचि जैन और प्राची गोयल ने शत-प्रतिशत अंक अर्जित किए। बिज़नेस स्टडीज़ में सिद्धार्थ शर्मा ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय के कुल 218 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों द्वारा कुल 656 विशिष्ट अंक श्रेणियां (75 प्रतिशत से अधिक) प्राप्त की गईं, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाती हैं।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुभाष जैन ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण एवं उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह उपलब्धि उसी दिशा में प्रेरणादायक कदम है।
वाइस चेयरमैन नमन जैन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।
विद्यालय प्रबंधक एवं डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन प्रणव जैन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां अनुशासन, निरंतर प्रयास और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का प्रतिफल हैं।
प्रधानाचार्या डॉ. गीता जोशी ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास को देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शैक्षणिक उत्कृष्टता और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








