यूपी – चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में सोमवार को नवें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से शिक्षाविद, संत, जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन और प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह संस्थान दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के साथ आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन का केंद्र बन चुका है। यहां से निकलने वाले छात्र विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा स्थापित यह विश्वविद्यालय हजारों दिव्यांग विद्यार्थियों के जीवन में नई रोशनी लेकर आया है। यहां आधुनिक तकनीकी शिक्षा, संस्कार और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।
नरेंद्र कश्यप ने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के लिए लगातार नई योजनाएं और सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को उपाधियां और सम्मान प्रदान किए गए।








