हिमाचल प्रदेश – अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का 19वां राष्ट्रीय अधिवेशन हिमाचल प्रदेश के पालमपुर स्थित चौधरी श्रवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ। अधिवेशन के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन हरदीप सिंह गिल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामगोपाल राजा ने की।
अधिवेशन में 22 प्रांतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और वाल्मीकि समाज के हित में कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इनमें पूरे देश में एक समान वाल्मीकि जाति प्रमाण पत्र जारी करने, ठेका सफाई व्यवस्था समाप्त कर स्थायी नियुक्तियां देने, सफाई कर्मचारी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने तथा राज्यसभा, विधान परिषद और आयोगों में समाज के प्रतिनिधियों को स्थान देने की मांग प्रमुख रही।
अधिवेशन में डॉ. रामगोपाल राजा को तीसरी बार सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में गौरव वाल्मीकि, नरेंद्र राजा, दिनेश वृंदावन, महेश वाल्मीकि, जितेंद्र कुमार, प्रदीप चौहान वाल्मीकि, राकेश गिल और दीपक लहौर्वी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व मातृशक्ति उपस्थित रही।








