यूपी – गाजियाबाद बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर रविंद्र त्यागी को बधाई देने के लिए कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी के नेतृत्व में ग्राम मोरटा और सिकरोड के वरिष्ठ लोग उनके आवास पहुंचे। इस दौरान सभी ने बुके और उपहार भेंट कर रविंद्र त्यागी को शुभकामनाएं दीं।

रविंद्र त्यागी ने सभी आगंतुकों का प्रेमपूर्वक धन्यवाद किया और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस अवसर पर विनीत त्यागी ने कहा कि रविंद्र त्यागी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना गाजियाबाद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया में लगभग दो लाख से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं और इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना पूरे उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद व त्यागी समाज के लिए सम्मान की बात है।
उन्होंने कहा कि रविंद्र त्यागी की यह उपलब्धि युवाओं और समाज के लोगों के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के दौरान अनिल त्यागी, अनुज त्यागी, बबलू त्यागी, पवन शर्मा, संजय त्यागी, सुरेश चौधरी, सनी चौधरी, ऋतिक कुशवाहा, अभिषेक त्यागी, सनी त्यागी और उत्कर्ष त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।








