यूपी – गाजियाबाद। श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी (रजि.), संजय नगर सेक्टर-23 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत समारोह रविवार को रामलीला मैदान में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। प्रशासनिक देखरेख में संपन्न चुनाव में निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी ने निवर्तमान अध्यक्ष बीरेंद्र बाबू वर्मा से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

समारोह में बीरेंद्र बाबू वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक चांदीवाल और टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नई टीम के नेतृत्व में रामलीला का आयोजन और अधिक भव्य व अनुशासित होगा। वार्ड-71 के पार्षद एवं पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष उमेश ‘पप्पू’ नागर ने भी नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए रामलीला की परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

अध्यक्ष अशोक चांदीवाल ने कहा कि यह जिम्मेदारी नहीं बल्कि सेवा का अवसर है और कमेटी का प्रत्येक निर्णय सामूहिक सहमति से लिया जाएगा। नई कार्यकारिणी में पवन शर्मा, अरुण शर्मा, के.के. शर्मा, राजेश शर्मा, अनुज त्यागी, पुष्पेन्द्र राघव, योगेन्द्र सिंह और रामेश्वर सिंह शामिल हैं।
समारोह में मोहन सिंह रावत, चेतन यादव, कपिल वशिष्ठ, प्रदीप चौधरी, धीरेन्द्र ध्यानी, सुनील शर्मा, तेजवीर मान, ऋषभ तिवारी, अखिलेश सिंह, पुष्पा पाण्डेय, भगीरथ सिंह रावत, ब्रह्मपाल गुर्जर, शुभ चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार वर्मा ने किया।








