Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

जाट आरक्षण को लेकर गांव-गांव चलेगी जन चेतना यात्रा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – बुलंदशहर। राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) द्वारा शिकारपुर ब्लॉक के गांव बरासऊ में संवाद बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों और महिलाओं ने भाग लिया। बैठक में केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि एक वर्ष तक लागू रहने के बाद सरकार द्वारा जाट आरक्षण समाप्त कर दिया गया, जिसे दोबारा लागू कराने के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा ने कहा कि जाट आरक्षण की लड़ाई को अंतिम दम तक लड़ा जाएगा और इसके लिए गांव-गांव जन चेतना यात्रा निकाली जाएगी। राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रमुख ने कहा कि केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण हर हाल में लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि आरक्षण नहीं दिया जाता है तो सरकार को आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करना चाहिए, अन्यथा आरक्षण व्यवस्था समाप्त कर देनी चाहिए।

बैठक का संचालन प्रदेश अध्यक्ष रिशिपाल नैन ने किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने किसान मोर्चा की घोषणा करते हुए नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। सोनीपत की आशा चौधरी को राष्ट्रीय प्रवक्ता, हापुड़ के भानु सिद्धू को युवा जिलाध्यक्ष तथा विनीत चौधरी को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में मोहित मलिक, कपिल चौधरी, शिव चौधरी और अनुकूल चौधरी ने भी विचार रखे।