यूपी – गाजियाबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल एचआरआईटी किड्स, कृष्णा एन्क्लेव राजनगर एक्सटेंशन द्वारा वीवीआईपी मॉल स्थित हीरा स्वीट्स सभागार में मातृ दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में माताओं और बच्चों ने संयुक्त प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। आगमन पर सभी माताओं का बैज और तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि डीपीएस एचआरआईटी कैंपस की प्रधानाचार्या नंदनी शेखर रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गाजियाबाद विकास मंच के संयोजक अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे। “मैं और माँ” गतिविधि के अंतर्गत बच्चों और माताओं ने रैंप वॉक, गायन, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं। कई माताओं ने भी मां के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
नंदनी शेखर ने कहा कि मां बच्चे की प्रथम गुरु होती है और महिलाओं की भूमिका परिवार के साथ समाज निर्माण में भी अहम है। अभिषेक शर्मा ने कहा कि सशक्त मां ही सशक्त समाज की आधारशिला है।
इस अवसर पर प्राची, गरिमा त्यागी, रूबी, प्रेरणा, कनिका, पूजा, पूनम, छवि, प्रियंका, मेघा, श्वेता, सोनिया, सोनी राय, हिना, आरती, वंदना, मीतू, टीना, शालिनी, राजकुमारी, मीना शुक्ला, संगीता चौहान, पूनम गुप्ता, बबीता, सरिता, पल्लवी और तनु सहित सभी माताओं को पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संचालिका दिव्या त्यागी ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।








