यूपी – गाजियाबाद। साहित्यिक संस्था ‘साहित्य उपवन रचनाकार’ के तत्वावधान में शंभुदयाल इंटर कॉलेज के वातानुकूलित सभागार में भव्य साहित्यिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवि डॉ. आर.डी. गौतम ‘विनम्र’ की कृति ‘शब्दों की विनम्रता’ का विमोचन देश-प्रदेश के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों और सैकड़ों साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. राकेश सक्सेना ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आकाशवाणी के उपनिदेशक डॉ. राम अवतार बैरवा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. सुनीता सक्सेना, डॉ. अनिल बाजपेई, डॉ. निवेदिता शर्मा, डॉ. बीना शर्मा, वंदना कुंअर रायजादा, डॉ. देवेंद्र देव तथा ट्रू मीडिया के संपादक डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं डॉ. सुधा बसोर ‘सौम्या’ की सरस्वती वंदना से हुआ। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रोहित रोज एवं डॉ. आर.डी. गौतम ‘विनम्र’ ने अतिथियों का शाल, माला और उपहार देकर स्वागत किया। वक्ताओं ने ‘शब्दों की विनम्रता’ को साहित्य जगत की महत्वपूर्ण कृति बताते हुए इसकी सराहना की। इसके बाद आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन डॉ. रोहित रोज ने प्रभावशाली अंदाज में किया।
समारोह में अनिल कपूर, गुल बहार, अनु तोमर, प्रभा दीपक शर्मा, कर्मेश सिन्हा तन्हा, डॉ. राजपाल सिंह कमल, चमन बसोर, गीता गौतम, प्रियांकुल, कृष्ण, सुरेश चौधरी, अनंत यश, के. प्रकाश, जोगिंदर सिंह, राजवीर सिंह निम, राम प्रसाद दूबे ‘राम’, जय सिंह रावत, रमन ध्यानी, श्याम भारद्वाज ‘श्याम’, सुरेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, आजम सहसवानी, सुरेंद्र कुमार, शिवप्रसाद कोरी, कृष्णकांत मिश्र, वीरपाल सिंह, रवि कुमार, किशन लाल भारती, अमिता बौद्ध, महीपाल गौतम, दीप्ति शर्मा, पूनम सिंह, राधा कौशिक, के.के. कौशिक, दीपिका वाल्दिया, शलोहन मौर्य, अनुपम कुमार, प्रदीप कुमार छिछोलिया, नवीन कुमार, अजय कुमार यादव, एच.बी. सिंह, मुकेश गौतम, जोगिंदर कुमार बौद्ध, कोमल पंत, आरती वर्मा, जगदीश मीणा, हरीश कुमार निर्मल, संगीता वर्मा, बबली सिंह वान्या, सिम्पल भावना, शरद एच. रायजादा, राजकुमार अर्जुन, डॉ. अशोक सम्राट, स्नेह लता पांडेय ‘स्नेह’, राज नारायण यादव, मंजू लोहमोड़, राजकुमारी, सुबोध कुमार, पुष्पा शर्मा, आलोक धमीजा, सरिता गर्ग ‘सरि’, इरशाद हुसैन, दिनेश कुमार, शालिनी शर्मा, उषा शर्मा, पूजा चौहान, रक्षा सिन्हा, सुनीता छाबड़ा, डॉ. मदनलाल राज और एडवोकेट रजनीकांत निडर सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे। सभी कवि-कवयित्रियों को अंगवस्त्र एवं मोती की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन कुमार, सुरेंद्र कुमार श्रोत्री और किशनलाल भारती का विशेष योगदान रहा। फेसबुक पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डॉ. संगीता मिश्रा ने किया। समापन पर डॉ. रोहित रोज एवं डॉ. आर.डी. गौतम ‘विनम्र’ ने सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और साहित्य प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।








