यूपी – गाजियाबाद। नमामि गंगे गंगा विचार मंच, जल शक्ति मंत्रालय के पदाधिकारियों व सदस्यों ने रविवार शाम गजप्रस्थ स्थित हरनंदी-हिंडन नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरण किया तथा गंगा आरती का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सह संयोजक रवि कटारिया ने मां गंगा की स्वच्छता से जुड़ी केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी और “प्रत्येक रविवार हरनंदी के द्वार” का नारा दिया।
प्रदेश मीडिया संयोजक संदीप त्यागी रसम ने घोषणा की कि प्रत्येक रविवार शाम 6 बजे स्वच्छता अभियान एवं गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक रविवार को शहर विधानसभा की नमामि गंगे टीम तथा अगले रविवार को साहिबाबाद विधानसभा की टीम छठ घाट पर स्वच्छता अभियान व आरती आयोजित करेगी।
इस अवसर पर गीता त्यागी, राकेश गुप्ता, मनोज कुमार, नरेंद्र गुप्ता नंदी, संजय शर्मा, आदेश त्यागी, निधि शर्मा, संध्या गुप्ता, सुमन श्रीवास्तव, निधि राय, प्रीति वार्ष्णेय, शकुंतला, सुशील कौशिक, इंदू शर्मा, तोशी श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








