यूपी – गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) द्वारा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम दिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय सुभाषिनी ऑफसेट, जगदीश नगर में 1857 की क्रांति के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।
सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सत्येंद्र यादव ने कहा कि 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ पूरे देश में संगठित रूप से लड़ा गया था। उन्होंने मंगल पांडे, झांसी की रानी, तात्या टोपे और बहादुर शाह जफर सहित सभी शहीदों को नमन करते हुए देश सेवा के लिए जागरूक रहने का संकल्प दिलाया।
पार्टी प्रभारी अनिल सिन्हा ने कहा कि अंग्रेजों ने भारतीयों पर अमानवीय अत्याचार किए और गदर क्रांति को दबाने के लिए लाखों लोगों की हत्या कर दी। महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने कहा कि मंगल पांडे ने चर्बी वाले कारतूसों का विरोध कर अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र क्रांति का बिगुल फूंका था।
इस अवसर पर राजेंद्र गौतम, दीपक वर्मा, मनोज कुमार शर्मा, होदिया राजीव गौतम, गोपाल सिंह, सुनील दत्त नेताजी, राजेश कुमार, वीरेंद्र पाल सिंह, जितेंद्र, डॉ. सुरेश, शांति देवी, रेनू सिंह, कृष्ण कुमार, संजय कुमार, मयंक, नितिन त्यागी, अशोक कुमार, मनीष कुमार, बलजीत दादा, सतपाल, विमला और घसीटा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।








