
यूपी – गाजियाबाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, गाजियाबाद के सांसद एवं मिजोरम के राज्यपाल जनरल डॉ वी. के. सिंह के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को गाजियाबाद स्थित उनके आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और संसदीय क्षेत्र के निवासियों ने उत्साहपूर्वक समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।



समारोह के दौरान बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। किसी ने उन्हें भगवान की प्रतिमा भेंट की तो किसी ने चित्र, शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। पूरे आयोजन में आत्मीयता और उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।



कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया, अशोक मोंगा, आदेश कुमार तोमर, प्रमोद यादव, पार्षद रवि भाटी, सरदार सिंह भाटी, इंद्रजीत सिंह टीटू, अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौधरी, कामेश्वर त्यागी, एडवोकेट ओम दत्त कौशिक, यतेंद्र नागर, राजेंद्र त्यागी, करनाल टीपी त्यागी, संजीव अरोड़ा, शक्ति सिंह जीनवान, बालकिशन गुप्ता और पवन गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने जनरल (डॉ.) वीके सिंह को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।


इस दौरान विभिन्न सामाजिक, औद्योगिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और जनरल (डॉ.) वीके सिंह की लोकप्रियता, जनसेवा तथा क्षेत्र के विकास में उनके योगदान की सराहना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व को प्रेरणादायी बताते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।








