
यूपी – गाजियाबाद, 10 मई। पूर्व केंद्रीय मंत्री, गाजियाबाद के पूर्व सांसद एवं मिजोरम के राज्यपाल जनरल (डॉ.) वीके सिंह ने रविवार को गाजियाबाद स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और संसदीय क्षेत्र के निवासियों के साथ अपना जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक, औद्योगिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने जनरल (डॉ.) वीके सिंह का शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। माहौल पूरी तरह उत्साह और आत्मीयता से भरा रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी उनकी लोकप्रियता और जनसेवा की सराहना की।
इस अवसर पर आईआईए के उपाध्यक्ष जे.पी. कौशिक, सीईसी सदस्य सतीश शर्मा, मंडल सचिव अमित नागलिया तथा भाजपा सदस्य क्षितिज नागलिया ने संयुक्त रूप से जनरल (डॉ.) वीके सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उनके नेतृत्व की प्रशंसा की।








