Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

हस्तिनापुर क्षेत्रीय अधिवेशन में इंद्राणी त्यागी बनीं महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ के हस्तिनापुर क्षेत्रीय अधिवेशन का आयोजन कविनगर स्थित जानकी ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री त्रिलोक त्यागी मौजूद रहे। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिला वई इंद्राणी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में इंद्राणी त्यागी को हस्तिनापुर क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नियुक्त करते हुए मनोनयन पत्र सौंपा।

त्रिलोक त्यागी ने कहा कि जयंत चौधरी के निर्देशानुसार पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अब केवल 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं बल्कि विधानसभा और संसद में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग करनी चाहिए।

महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिला वई इंद्राणी ने मातृ शक्ति से एकजुट होकर राजनीति और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष दीपमाला चौधरी ने किया जबकि अध्यक्षता रेखा चौधरी ने की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ऋचा सिंह ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें राजनीति में भी अपना भविष्य देखना चाहिए।

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्राणी त्यागी ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम में लोनी चेयरमैन रंजीता धामा, रमा नागर, शोभा, विनय प्रधान, निशा चौधरी, अंजू चौधरी, सरला सिंह, सुजाता सिंह, मीरा सिंह, सुमन चौधरी, राखी सिंधु, सोनिका, अनुपम कुमारी आनंद, प्रज्ञा बाल्यान, भावना यादव, पूनम तोमर, ऑडी त्यागी, इंदरजीत टीटू, रविन्द्र चौहान, अमित त्यागी, जयदीप, योगेश फफराना, सतेंद्र तोमर, तेजपाल तोमर और तिरसपाल मलिक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।