Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

मधुबन बापूधाम में बनेगा आधुनिक ओपेन एयर थियेटर, सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा मधुबन बापूधाम योजना के इंडस्ट्रियल पॉकेट स्थित शहीद स्मारक पार्क में आधुनिक ओपेन एयर थियेटर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देशन में अभियंत्रण जोन-3 की टीम, अधिशाषी अभियंता, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी, संस्था के सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह ओपेन एयर थियेटर क्षेत्रवासियों के लिए सांस्कृतिक, सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां नाटक, संगीत संध्या, कवि सम्मेलन, योग शिविर, देशभक्ति कार्यक्रम और जनजागरूकता अभियानों का आयोजन किया जा सकेगा।

परियोजना का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आधुनिक मंच उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलेगा। जीडीए का कहना है कि यह ओपेन एयर थियेटर भविष्य में मधुबन बापूधाम क्षेत्र की नई पहचान बनेगा तथा स्थानीय नागरिकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र साबित होगा।