Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुईं मधु शर्मा, प्रदेश महासचिव बनीं

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के संगठन विस्तार अभियान के तहत सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मधु शर्मा ने शुक्रवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान महिला नेतृत्व और संगठन से जुड़ी कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहीं।

मधु शर्मा ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल इसलिए ज्वाइन किया क्योंकि यहां महिलाओं को सम्मान और सुरक्षित राजनीतिक वातावरण मिलता है। उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़ने का कारण महिलाओं के सम्मान की कमी बताया। उन्होंने कहा कि पति के गंभीर रूप से बीमार होने और निधन के बाद पार्टी के किसी नेता ने परिवार की सुध नहीं ली। तीन वर्षों तक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कराने का अनुरोध भी अनसुना किया गया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद उन्हें लगा कि महिलाओं के सम्मान, समाज सेवा और राजनीतिक भविष्य के लिए राष्ट्रीय लोकदल बेहतर मंच है।

महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह ने कहा कि पार्टी महिलाओं की मजबूत भागीदारी और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में दीपमाला चौधरी, इंद्राणी त्यागी, सरदार इंद्रजीत सिंह, रविंदर सिंह चौहान, ओडी त्यागी, विजय कौशिक, तुषार कौशिक, संजीव अरोड़ा, प्रदीप त्यागी, दिनेश शर्मा, राहुल चौधरी, भूपेंद्र डबास, बीना सिंह, मंजू शुक्ला, निगार, उर्मिला सिंह, बीना पूनिया, नीलम तोमर, अनीता चौधरी, रूबी जादौन और राजबाला सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।