यूपी – गाजियाबाद। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रोटरी गाजियाबाद नॉर्थ ने अपने वार्षिक मेजर प्रोजेक्ट के अंतर्गत मुरादनगर स्थित जीवन आशा हॉस्पिटल को एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस भेंट की। एम्बुलेंस का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3012 अमिता महेंद्रू ने किया।
रोटरी गाजियाबाद नॉर्थ के अध्यक्ष पुनीत अग्रवाल ने बताया कि इस अत्याधुनिक एम्बुलेंस में मरीजों की आपातकालीन सुरक्षा और उपचार के लिए सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह सेवा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में रोटरी गाजियाबाद नॉर्थ के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। साथ ही थ्री ऐस ग्लोबल लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के CSR सहयोग से इस परियोजना को पूरा किया गया।
कार्यक्रम में पीडीजी सुभाष जैन, डीजीई अमित गुप्ता, डीजीएन रवि बाली, संजय जैन, मनोज अग्रवाल, रजत जिंदल, पवन कोहली, पीयूष गुप्ता, प्रमोद गोयल, विवेक अग्रवाल, आलोक गर्ग, सुमेश गर्ग, अंकुर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, केडीएस जग्गी और संजीव जैन सहित रोटरी क्लब के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।








