Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

देश की प्रगति के लिए आरडब्ल्यूए को मिले चौथे स्तंभ का दर्जा: कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। नवयुग मार्केट स्थित उडुपि रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में कोरवा-यूपी के मुख्य संरक्षक कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि देश की प्रगति के लिए चीन की तर्ज पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) को प्रबंधन का चौथा स्तंभ माना जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि चीन के संविधान की धारा 111 के अंतर्गत ‘स्ट्रीट ऑफिस’ प्रशासनिक इकाई के रूप में कार्य करते हैं, जो Residents’ Committees (RC) को वित्तीय सहायता और अधिकार प्रदान करते हैं।

कोरवा-यूपी के अध्यक्ष डॉ. पवन कौशिक ने कहा कि चीन में RC स्थानीय स्तर पर स्वायत्त संगठन के रूप में कार्य करते हैं, जबकि भारत में RWA को न तो संवैधानिक मान्यता प्राप्त है और न ही वित्तीय सहायता मिलती है।

डॉ. आर.के. आर्या, जय दीक्षित और कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि भारत में RWA गैर-राजनीतिक संगठन हैं, जो स्थानीय समस्याओं और रखरखाव का कार्य करते हैं। इनके पदाधिकारी बिना वेतन समाज सेवा करते हैं।

ज्ञान सिंह, डॉ. मधु सिंह और डॉ. आर.पी. शर्मा ने कहा कि RWA में भ्रष्टाचार की संभावना बेहद कम होती है और कार्यों की गुणवत्ता बेहतर रहती है।

इस दौरान गणेश दत्त, चंदन सिंह, एडवोकेट अंशु त्यागी, अरविंद वर्मा, संजय कुमार, मंजू घई, डॉ. जी.एस. सिद्धू और मोनिका गोयल सहित अन्य लोगों ने RWA को संवैधानिक अधिकार और वित्तीय सहायता देने की मांग उठाई।