यूपी – गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरकेजीआईटी) में थर्ड ईयर के छात्रों द्वारा फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए ‘बोन वोयेज-2026’ फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ।

फेयरवेल पार्टी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डाटा साइंस ब्रांच के छात्र सिद्धार्थ भारद्वाज को ‘मिस्टर फेयरवेल’ और डाटा साइंस ब्रांच की छात्रा कशिश सहगल को ‘मिस फेयरवेल’ चुना गया। थर्ड ईयर के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम के दौरान फाइनल ईयर के छात्रों के संस्थान में बिताए गए यादगार पलों का वीडियो प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर कई छात्र भावुक हो गए। रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी.के. चौहान और डायरेक्टर डॉ. बी.सी. शर्मा ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन स्टूडेंट एक्टिविटी काउंसिल के चेयरमैन आलोक त्यागी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर एच.जी. गर्ग, डीन एकेडमिक डॉ. आर.के. यादव, डीन ईआईआई डॉ. पुनीत चंद्र श्रीवास्तव, डीन एक्रीडिटेशन डॉ. रामेंद्र सिंह, विभागाध्यक्ष एवं फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।








