Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

लोनी में करोड़ों की विकास योजनाओं का शुभारंभ, हर गली के विकास का संकल्प: रंजीता धामा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद/लोनी। राष्ट्रीय लोक दल की लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने गुरुवार को विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान कॉलोनीवासियों ने फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

रंजीता धामा ने बताया कि वार्ड संख्या 25 स्थित परमानंद विहार कॉलोनी में 35 लाख रुपये, वार्ड संख्या 7 की गोविंद टाउन कॉलोनी में लगभग सवा करोड़ रुपये तथा वार्ड संख्या 19 के अमित विहार में करीब 22 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स और आरसीसी नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा।

उन्होंने मौके पर मौजूद ठेकेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया जाए ताकि आम जनता को लंबे समय तक मजबूत और टिकाऊ सड़क व जल निकासी की सुविधा मिल सके।

रंजीता धामा ने कॉलोनी की महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि लोनी की हर गली का विकास, बेहतर रास्ते और जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोनी का सर्वांगीण विकास उनका मुख्य लक्ष्य है और आने वाले समय में भी कई विकास कार्य कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में सभासद लज्जा देवी, राजीव शर्मा, अवनीश त्रिपाठी, पंकज कुमार, विश्वकर्मा, सतेन्दर, सचिन, केशव कुमार, कुलदीप, वीरपाल, रिसाली देवी, पूनम, अलका शर्मा, भावना शर्मा, बबीता शर्मा, सुनीता देवी और रविता देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।