यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने की। इसके बाद चौधरी अजीत सिंह के योगदान और राजनीतिक जीवन पर गोष्ठी आयोजित की गई।

महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी ने चौधरी अजीत सिंह के जीवन और किसान हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में चौधरी तेजपाल सिंह, अमरजीत सिंह बिड्डी, अमरीश त्यागी, अजय प्रमुख, इंदरजीत सिंह टीटू, कुंवर अय्यूब अली एडवोकेट, अजयवीर सिंह एडवोकेट, योगेंद्र पतला, डॉ. पूनम गर्ग, ओडी त्यागी, विनोद गौतम, अंकुर त्यागी, नरेंद्र जाटव और हिमांशु त्यागी सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर प्रदीप त्यागी, दीपमाला चौधरी, इंद्रानी त्यागी, तुषार कौशिक, लोकेश कटारिया, विवेक शर्मा, शाकिर अली, संजय बैंसला, अरुण शर्मा, सतपाल सलेमाबाद, पप्पू चौधरी, नीरज सहरावत, सुरेंद्र खुरमपुर, मुन्ना खान, गौरव शर्मा, राजेंद्र नेता, रामलाल जाटव, नसीम खान, प्रदीप मुखिया, ललित सैन, रामभरोसेलाल मौर्य, सुमन चौधरी, सतेंद्र तोमर, मनोज चौधरी, जयदीप चौधरी, जुनैद, कृष्णा नागर, मनोज त्यागी, देवेंद्र सैन, मुनिंद्र बिल्ला और डागर दुहाई मौजूद रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से चौधरी अजीत सिंह की जन्मस्थली गांव भदोला, तहसील मोदीनगर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।








