Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत राष्ट्रीय राजनीति में बदलाव का संकेत: नरेंद्र कश्यप

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत को देश की राजनीति के लिए बड़ा संकेत बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह सफलता आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीतिक समीकरणों में व्यापक बदलाव ला सकती है।

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा अब केवल पारंपरिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, असम और बिहार जैसे राज्यों में भी पार्टी ने मजबूत जनाधार बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश सुशासन और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसका असर चुनावी परिणामों में दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जीत वहां के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता और नेता की मेहनत का परिणाम है। मोदी और योगी आदित्यनाथ की रैलियों और जनसभाओं ने राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इसी क्रम में नरेंद्र कश्यप ने गाजियाबाद के सेक्टर-23 स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई। बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए पार्टी की जीत का स्वागत किया। कश्यप ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के चुनावों में भी भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा।