Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर गाजियाबाद में जश्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। असम और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर गाजियाबाद महानगर भाजपा कार्यालय में भव्य उत्सव मनाया गया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और जीत की खुशी जाहिर की।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी, ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया और “भारत माता की जय” व “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। पूरा भाजपा कार्यालय जश्न के माहौल में डूबा दिखाई दिया।

मयंक गोयल ने कहा कि असम में लगातार तीसरी बार भाजपा को मिला जनसमर्थन और पश्चिम बंगाल में पार्टी का बढ़ता जनाधार इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता विकास, राष्ट्रवाद और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नीतियों ने देशभर में जनता का विश्वास मजबूत किया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता अब तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए विकास और सुशासन की राह चुन रही है। उन्होंने इसे संगठन की मेहनत, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के आशीर्वाद की जीत बताया।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में भी भाजपा इसी तरह सफलता हासिल करेगी और देश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाएगी।