यूपी – गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह ने पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत मजबूत नेतृत्व, कुशल रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
बलप्रीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह की संगठन क्षमता के कारण भाजपा लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का प्रमाण है।
उन्होंने गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि बंगाल चुनाव के दौरान उनका निरंतर परिश्रम, समर्पण और जमीनी सक्रियता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रही।
बलप्रीत सिंह ने कहा कि यह सफलता पार्टी नेतृत्व, जनप्रतिनिधियों और समर्पित कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी इस जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।








