यूपी – गाजियाबाद। पश्चिम बंगाल और असम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एमएलसी दिनेश कुमार गोयल के नेतृत्व में लड्डू वितरित किए और पटाखे जलाकर खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जीत को जनता की जीत बताया। कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
एमएलसी दिनेश कुमार गोयल ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की विकासपरक नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर अपना भरोसा जताया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने, कानून-व्यवस्था मजबूत करने और सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह जीत लोकतंत्र की मजबूती और भाजपा के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश के उज्ज्वल भविष्य और पार्टी की निरंतर प्रगति की कामना की।








