यूपी – गाजियाबाद। विजय नगर सेक्टर-9 लाइनपार स्थित सामुदायिक केंद्र में सर्व ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगीतमय भजन, सम्मान समारोह और धार्मिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों और महिला शक्ति को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर बीके शर्मा हनुमान और संस्था पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बीके शर्मा हनुमान ने भगवान परशुराम के जीवन, तपस्या, माता-पिता के प्रति सम्मान और सनातन धर्म में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का स्मरण मनुष्य को दीर्घायु और निरोग बनाता है।
सांसद अतुल गर्ग ने ब्राह्मण समाज के संस्कारों को समाज की शक्ति बताया, जबकि विधायक संजीव शर्मा ने समाज को एकजुट होकर सनातन को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपनी ताकत पहचाननी होगी। महंत मछंदर पुरी ने हिंदू समाज की एकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमांशु भारद्वाज ने और संचालन डॉ. एसके शर्मा ने किया। इस अवसर पर गीता पंडित, मुकेश पंडित, सुरेश चंद्र शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, राकेश कौशिक, डॉ. विष्णु दत्त शर्मा, ललित गॉड, सत्येंद्र शुक्ला, अभिषेक त्यागी, राहुल पंडित, सतीश शर्मा, डॉ. एमएल त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, पूनम भारद्वाज, विपिन शर्मा, केपी सिंह और देवदत्त शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।








