Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

सुभास पार्टी की मासिक बैठक में महेश पांडे बने जिला प्रभारी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) का मासिक संवाद कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, सोशल मीडिया की भूमिका और पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान महेश पांडे को जिला प्रभारी तथा गिरीश मिश्रा को नंदग्राम वार्ड प्रभारी नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सत्येंद्र यादव ने कहा कि महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना के नेतृत्व में पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। अनिल मिश्रा ने संगठन में चुनाव प्रक्रिया को मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि मनोज शर्मा होदिया ने सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक स्तर पर पार्टी विस्तार की बात कही।

महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया का अधिक उपयोग करने का आह्वान किया। नव नियुक्त जिला प्रभारी महेश पांडे ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिया। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह भदोरिया ने पार्टी का झंडा जल्द जारी करने की मांग रखी।

बैठक में दिनेश चंद माथुर, नवीन दीक्षित, प्रभा शंकर, हरिओम शर्मा, मुकेश पंडित, नारायण पांडे, आरपी शुक्ला, शैलेश शर्मा, कमल यादव, संजय कुमार, लल्लन पांडे, सुभाष पांडे, गणेश शर्मा, भोलानाथ पांडे, नरेंद्र पांडे, जसविंदर सिंह, अरविंद पांडे, सुरेश चंद लाल, शलभ शर्मा और दीपक वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में पवन सक्सेना का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।