यूपी – मुरादाबाद। शहर में 3 मई 2026 को श्री बालाजी महाराज के पांचवें दरबार का भव्य आयोजन मिगलानी सेलेब्रेशन, मधुबनी कॉलोनी के सामने पीएसी कांठ रोड पर हुआ। सुबह 9 बजे शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में शहर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन प्रशांत कालरा, निशांत और अनिल धींगरा द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक मार्ग की ओर प्रेरित करना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।
दरबार में मुख्य आकर्षण गुरुदेव सर्वश्री सुशांत तोमर (हापुड़ वाले) रहे, जिन्होंने “जय गोरा लाल तुम्हारा”, “सारे तीर्थ धाम तुम्हारे चरणों में”, “बिहारी जी मुझे बुला नहीं लेते” और “राम आएंगे तो…” जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
गुरुदेव सुशांत तोमर ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन किया। आयोजन स्थल पर बैठने, प्रसाद वितरण और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और श्रद्धालुओं ने आत्मिक शांति का अनुभव किया।








