यूपी – गाजियाबाद। सेंट पॉल एकेडमी, राजनगर की छात्रा यष्टी गुप्ता ने आईसीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का मान बढ़ाया है। मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर मिली इस सफलता ने उन्हें क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है।
यष्टी गुप्ता ने बिना किसी ट्यूशन या कोचिंग के घर पर नियमित अध्ययन कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता यह साबित करती है कि मजबूत संकल्प और अनुशासन के साथ सीमित संसाधनों में भी बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं।
यष्टी के पिता अश्वनी केशरवानी निजी कंपनी में डिप्टी जनरल मैनेजर हैं, जबकि माता संगीता केशरवानी अध्यापिका हैं। परिवार ने इस उपलब्धि को कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया।
यष्टी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य भविष्य में वैज्ञानिक बनना है और वह आगे भी इसी समर्पण के साथ पढ़ाई जारी रखेंगी।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने यष्टी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।








