Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

जर्जर सड़कों को लेकर सपा का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद/मोदीनगर। समाजवादी पार्टी मोदीनगर के विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धामा के नेतृत्व में क्षेत्र की खराब सड़कों की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मोदीनगर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सड़कों की जर्जर स्थिति पर जल्द सुधार की मांग की गई।

देवव्रत धामा ने बताया कि इस्सापुर-त्योंड़ी मार्ग और सीकरी-कलछीना मार्ग सहित कई प्रमुख सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। शहर के भीतर भी हालात खराब हैं, जहां सीवर और पुलियों के ढक्कनों से लोहे के सरिए बाहर निकले होने के कारण वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है। गोविंदपुरी मेन मार्केट से डबल स्टोरी मार्ग और अग्रसेन पार्क के पास की सड़क की स्थिति भी बेहद खराब बताई गई।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों में मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो सपा कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान जावेद तोड़ी, राजेश जाटव, अभिषेक खन्ना, रिजवान, बादल अली, मनीष ठेकेदार, वीरेंद्र यादव, लाखन सिंह, सुरेश मेहरा, सचिन नेहरा, परविंदर चौधरी, मनजीत मेहरा, सचिन भारद्वाज, सचिन यादव, टोनू और दिनुखान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।