यूपी – गाजियाबाद। शहर में बेहतर सड़क और आधारभूत सुविधाएं विकसित करने की दिशा में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने श्याम पार्क मेन स्थित पाइप मार्केट क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस कार्य का शुभारंभ मंत्री सुनील शर्मा ने किया।

इस मौके पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल, सचिव विवेक कुमार मिश्रा, मुख्य अभियंता आलोक रंजन, अधिशासी अभियंता, पाइप मार्केट व्यापारी संगठन के पदाधिकारी और स्थानीय पार्षद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
परियोजना के अंतर्गत 2756 मीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही आरसीसी ड्रेन, बीएम, एसडीबीसी और इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण भी कराया जाएगा। इस कार्य की कुल लागत लगभग 1040 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और जलभराव की समस्या में कमी आएगी। इससे स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने भरोसा दिलाया है कि कार्य निर्धारित समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें।








