Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

डासना जिला कारागार में नवग्रह वाटिका, गांधी व संगीत गैलरी का लोकार्पण

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। डासना स्थित जिला कारागार में स्वामी अवधेशानंद गिरि (जूना पीठाधीश्वर) और प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग ने नवग्रह वाटिका, गांधी गैलरी और संगीत गैलरी का उद्घाटन किया। इस दौरान कारागार का निरीक्षण कर बंदियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों और व्यवस्थाओं की सराहना की गई। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।

नवग्रह वाटिका में पौधरोपण कर सकारात्मक वातावरण और मानसिक शांति का संदेश दिया गया। डॉ. सम्पूर्णानंद पुस्तकालय में स्थापित गांधी गैलरी में महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी सामग्री प्रदर्शित की गई है। संगीत गैलरी को बंदियों की रचनात्मकता निखारने का माध्यम बताया गया।

महिला अहाते में संवाद के दौरान स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कौशल विकास कार्यक्रमों की सराहना की और बच्चों को फल, मिष्ठान, कॉपी-पेंसिल वितरित किए। उन्होंने जेल रेडियो के माध्यम से बंदियों को सकारात्मक सोच और अच्छे कर्मों का संदेश दिया।

कार्यक्रम में के.के. दीक्षित, एम.के. तोमर, चंद्रप्रकाश, बृजेश नारायण पाण्डेय, अरविंद कुमार, शिवानी यादव, विजयलक्ष्मी गुप्ता, करूणेश कुमारी, मनीष मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, कमलेश सिंह, सी.एल. सिंह और हेमिल्टन सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।